Class 12 Biology Chapter 8 Human Health and Disease (मानव स्वास्थ्य तथा रोग) अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. कौन-से विभिन्न जन स्वास्थ्य उपाय हैं जिन्हें आप संक्रामक रोगों के विरुद्ध रक्षा-उपायों के रूप में सुझायेंगे? उत्तर संक्रामक रोगों के विरुद्ध हम निम्नलिखित जन-स्वास्थ्य उपायों को सुझायेंगे – अपशिष्ट व उत्सर्जी पदार्थों का समुचित निपटान होना। संक्रमित व्यक्ति व उसके सामान से दूर रहना। नाले-नालियों में कीटनाशकों का छिड़काव करना। आवासीय स्थलों के निकट जल-ठहराव को रोकना, नालियों के गंदे पानी की समुचित निकासी होना। संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाये जाना। प्रश्न 2. जीव विज्ञान (जैविकी) के अध्ययन ने संक्रामक रोगों को नियन्त्रित करने में किस प्रकार हमारी सहायता की है? उत्तर जीव विज्ञान (जैविकी) के अध्ययन ने संक्रामक रोगों को नियन्त्रित करने में हमारी सहायता निम्नलिखित प्रकार से की है – जीव विज्ञान रोगजनकों को पहचानने में हमारी सहायता करता है। रोग फैलाने वाले रोगजनकों के जीवन चक्र का अध्ययन किया जाता है। रोगजनक के मनुष्य में स्थानान्तरण...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें